बदायूं

Budaun News: हिमाचल पुलिस ने उझानी में सराफ की दुकान खंगाली

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। हिमाचल पुलिस ने करीब सात लाख रुपये के सोने की लूट के मामले में बृहस्पतिवार शाम एक सराफ का प्रतिष्ठान खंगाला। आरोपी युवक को साथ लेकर आए पुलिसकर्मियों ने सराफ से भी पूछताछ की।

हिमाचल के बद्दी में सात लाख रुपये कीमत के सोने की लूट हुई थी। हेड कांस्टेबिल प्रदीप कुमार चार सदस्यीय टीम के साथ कछला रोड बाजार स्थित एक सराफ के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। पुलिस अपने साथ आरोपी को भी लाई, उससे सराफ की बात कराई गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सराफ के प्रतिष्ठान का लॉकर खंगाला। बरामदगी पर पसोपेश के बीच सराफ और हिमाचल पुलिस ने जांच को गोपनीय बताकर कोई भी जानकारी देने इन्कार कर दिया। पुलिस बाद में बिल्सी चली गई। एक आरोपी बिल्सी का बताया गया है।

इससे कुछ देर पहले दिल्ली में करोलबाग थाने की पुलिस ने कस्बे में दो-तीन स्थानों पर दबिश दी। करोलबाग में पिछले महीने चोरी की घटना हुई थी। चोरी में उझानी के एक युवक का नाम सामने आया है। उसी की तलाश में पुलिस यहां आई। वह दिल्ली में काम करता था, लेकिन घटना के बाद से फरार है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने अपने इलाके से जुड़े मामले में दबिश दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button