बदायूं
Budaun News: खाद न मिलने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी से करें संपर्क
बदायूं। एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की पांचों तहसीलों के 15 विकास खंडों में संचालित 132 बी-पैक्स समितियों पर खाद का वितरण हो रहा है।
प्रत्येक तहसील में अपर जिला सहकारी अधिकारी कार्यरत हैं। उर्वरक प्राप्ति में आ रही किसी भी कठिनाई के लिए किसान तहसील सदर में संजीव पांडेय- 8868887199, बिल्सी में रामसमुझ वर्मा-9695806011, बिसौली में सुरेश बाबू सागर -7417174811, दातागंज में प्रदीप कुमार-9412417726 व सहसवान में असलम परवेज-8445424486 से संपर्क किया जा सकता है। संवाद


