Budaun News: युवा राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी

नेहरू युवा केंद्र द्वारा चंद्रिका देवी कॉलेज के सभागार में युवाओं को सम्मानित करते युवा अधिकारी
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन, कई युवा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेहरू युवा विकास समिति पसेई के सहयोग से राष्ट्रीय युवा विकास दिवस का आयोजन चंद्रिका देवी कॉलेज के सभागार में किया गया। इस मौके पर युवाओं को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव, पसेई समिति के अध्यक्ष सुधीर यादव एवं वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि युवा राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः युवा स्वरोजगार अपनाएं। इससे उनका स्वयं का विकास होगा तथा राष्ट्र की प्रगति होगी।
सुधीर यादव ने कहा कि प्रदेश और भारत सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए अनेक प्रशिक्षण योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। युवा इन योजनाओं का पूरा लाभ लेकर स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत करें और देश की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दें। इससे पहले वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
अंत में सभी अतिथियों और युवा वक्ताओं को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। रवेंद्र पाल सिंह, सिंपल यादव, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, अंशुल कुमार, सरस्वती देवी, प्रीती, भूपेंद्र सिंह, रंजीत कुमार आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रवेंद्र पाल सिंह ने किया।



