बदायूं

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी काउंटर का शुभारंभ

Connect News 24

Inauguration of new OPD counter in Government Medical College

मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन काउंटर का उद्घाटन करते प्राचार्य एनसी प्रजापति। संवाद

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नए ओपीडी काउंटर का शुभारंभ किया है। यहां पर सात काउंटर लगए गए हैं, जिसमें दिव्यांग, पुरुष, महिलाएं और आयुष्मान कार्ड धारकों को अलग-अलग काउंटर पर स्टाफ तैनात किया गया है।

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी काउंटर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सात काउंटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां आभा एप से रजिस्ट्रेशन कराने वालों को एक, पुरुषों को दो, महिलाओं को दो, दिव्यांग और आयुष्मान कार्ड धारकों को एक-एक काउंटर लगाया गया है। इसके साथ ही ओपीडी के पर्चे का नवीनीकरण कराने के लिए भी एक काउंटर खोला गया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सौम्या सरन, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button