Pilibhit News: मेले मेें दो पक्षों में हुआ विवाद, पहुंची पुलिस
गजरौला। सिद्ध बाबा स्थल पर चल रहे मेले में दो पक्षों में विवाद हो जाने से अफरा-तफरी मच रही। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
गजरौला थाना क्षेत्र के भवसागर नदी के पास सिद्ध बाबा स्थान है। इस स्थान पर हर वर्ष दशहरा गंगा स्नान का मेला लगता है। मेले में आसपास के दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। दोपहर तीन बजे पिपरिया भजा और बुढि़या इटौरिया (नौगवां) के ग्रामीणों के बीच मेले में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस और गजरौला थाना इंस्पेक्टर प्रभाष चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी लगने पर जरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। संवाद