बदायूं

Budaun News: किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

Connect News 24

Information given about schemes being run in the interest of farmers

उसावां के ब्लाक प्रांगण में कृषि निवेश मेला गोष्ठी को सम्बोधित करते दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्

उसावां। ब्लाॅक प्रांगण में कृषि निवेश किसान गोष्ठी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई । बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय कृषि निवेश किसान गोष्ठी मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रबंधक तकनीकी अनुराग दुबे ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी, साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। किसानों को मृदा परीक्षण के लिए किट भी दी गई। इस मौके पर जदुनाथ सिंह, पशु चिकित्सधिकारी डॉ. दिव्या चौहान, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता, ओमप्रताप सिंह, सौरभ तोमर, राहुल लोधी, बलवीर सिंह, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button