बदायूं

Budaun News: एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ दिए जांच के निर्देश

Connect News 24

किशोरी के साथ शिकायत करने गए मामा को थप्पड़ मारने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। किशोरी के साथ शिकायत करने गए मामा को थप्पड़ मारने के मामले में एसएसपी ने सीओ बिसौली को जांच के निर्देश दिए हैं। इधर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ मंगलवार को घर मे घुसकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवक ने किशोरी का गला दबाया था। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग भी आ गए थे। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए थे।

आरोपी के परिजनों से शिकायत करने गई किशोरी की मां के साथ भी गाली-गलौज किया गया था। इस पूरे मामले की शिकायत करने किशोरी अपने मामा के साथ मंगलवार को थाने गई थी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दराेगा ने उसकी बात नहीं सुनी और मामा को थप्पड़ मारकर थाने से निकाल दिया।

देर शाम मामला थाना प्रभारी के संज्ञान में आया तो आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण को भेजा गया। इधर, थप्पड़ मारकर थाने से भगाने के मामले में एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने अब सीओ बिसौली सुनील कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं।

अब तक थाना पुलिस की जांच में मामला मारपीट का सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार दुष्कर्म की कोशिश व जाने से मारने की धमकी, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच व किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थप्पड़ मारने के मामले में जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

– डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button