Budaun News: मार्ग दुर्घटना में घायल भाकियू नेता की मौत

मृतक बाबू खां का फाइल फोटो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी एवं किसान यूनियन नेता की उपचार के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश स्तर के नेता गांव पहुंचे और सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
23 जुलाई की शाम को गांव खैरी निवासी बाबू खां (52) पुत्र प्यारे खेत से घर के लिए आ रहे थे। इसी दौरान बदायूं-बिजनौर हाईवे पर खैरी के प्राथमिक स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बीते दिन उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार को गांव पहुंचा। इस संबंध में परिवार वालों ने तहरीर दी है पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। संवाद