Budaun News: स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित
दातागंज (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में नवजात की मौत के मामले में प्रभारी चिकित्सक डॉ. रिदेश भसीन ने जांच कमेटी गठित की है। जिस स्टाफ नर्स सरिता पर आरोप लगाए गए थे, उसे लेबर रूम से हटा दिया गया है।
शुक्रवार को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली के मूल निवासी सोनू शर्मा ने गर्भवती पत्नी सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उनका आरोप था कि स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराने के लिए 2700 रुपये लिए। रात करीब 11 बजे सोनी की डिलीवरी हुई। आरोप था कि नर्स की लापरवाही से रात करीब तीन बजे नवजात की मौत हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सक डॉ. रिदेश भसीन ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें डॉ. अमित, डॉ. नेहा, फार्मासिस्ट श्रीपाल और मैटर्न स्टाफ नर्स निधि को शामिल किया गया है। संवाद