बदायूं

सनसनीखेज खुलासा: बदायूं में दुष्कर्म के बाद दो महिलाओं की हत्या, तालाब में फेंके शव; सात आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

seven accused arrested for killing two woman after sexual assaulted in budaun

दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड के सातों आरोपी (मास्क लगाए हुए)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरिंदगी के बाद दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। कोल्ड स्टोर के तीन कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। अगले दिन दोनों के शवों को पन्नी में बांधकर कार से ले जाकर उसहैत इलाके में तालाब में फेंके दिए थे। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म 

दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। वह एक महिला को कोल्ड स्टोर को ठंडा करने वाली मशीन के कमरे में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शर्मा और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button