बदायूं
Budaun News: बाइकों की टक्कर से एक कांवड़िया की मौत, दो घायल; बस ने स्कूटी सवार को रौंदा

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर ग्राम व्योली मढ़ी के पास कछला गंगाघाट से जल भरकर ला रहे कांवड़िया को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार तड़के करीब चार बजे हुआ। जिस बाइक की टक्कर लगने से कांवड़िया की मौत हुई, उस बाइक पर भी दो कांवड़िया सवार थे। वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।