बदायूं

Budaun News: हेलीकॉप्टर यात्रा के जारी कर दिए फर्जी टिकट

Connect News 24

उझानी। नगर के रहने वाले युवक ने हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए उत्तराखंड की एक कंपनी से टिकट बुक कराए थे। कंपनी ने पूरा भुगतान खाते में लेने के बाद फर्जी टिकट जारी कर दिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी हिमांशु माहेश्वरी ने उत्तराखंड की एक कंपनी से हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे। उन्होंने दो बार में कंपनी के बताए खाते में 39,648 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद कंपनी की ओर से उनको फर्जी टिकट जारी कर दिए गए। फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद उन्होंने कंपनी के नंबर पर फोन किया, लेकिन वह बंद था। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में उझानी कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button