बदायूं

Budaun News: पोलियो ड्राप पिलाने से किया इन्कार, टीम ने सीएमओ को दी रिपोर्ट

Connect News 24

Refusal to give polio drops, the team reported to the CMO

घर के बाहर खड़ी पोलियो ड्रॉप पिलाने आई टीम। संवाद

बदायूं। शहर में आर्य समाज के पास किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने से इन्कार कर दिया। टीम के सुपरवाइजर ने उसको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। टीम ने उसको समझाते हुए कहा कि यह जनहित में सही नहीं है तो उसने टीम को धमकाना शुरू कर दिया। टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी है।

शुक्रवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत सुपरवाइजर रामसेवक शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, आशा कार्यकर्ता पूजा आर्य समाज इलाके में पोलियो ड्राप पिला रहे थे। इसी दौरान वह एक मकान पर पहुंचे तो पता चला कि मकान में एक किरायेदार कुछ दिन पहले ही आया है उसके घर में दो बच्चे हैं। बताया गया कि दोनों की उम्र पांच साल से कम है। टीम ने घर पर जाकर दरवाजा खटखटाया तो वह किरायदार घर से बाहर आ गया। टीम ने पोलियो ड्राप बच्चों के लिए पिलाने को कहा तो उसने इसका विरोध किया। वह टीम से विवाद करने लगा। टीम ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि जनहित के कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। मामले की शिकायत मिली है। टीकाकरण अभियान में बाधा डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button