Budaun News: खैराती चौक पर लगा जाम, वाहन चालकों को सर्दी में आया पसीना


खैराती चौक पर जगे जाम में फंसे लोग। संवाद
बदायूं। शहर के खैराती चौक पर शुक्रवार को दिन भर जाम लगता रहा। जाम में घंटों वाहन फंसे रहे। इससे सर्दी के मौसम में भी लोगों को पसीना आ गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र का खैराती चौक शहर का मुख्य चौराहा है। इस चौक पर वैसे भी अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इस समय उर्स-ए-कादरी में उमड़ रही भीड़ के चलते इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। शुक्रवार को दिन भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा । खरीदारी करने वालों की जहां बाजार में भीड़ रही, वहीं स्कूल के वाहनों और मेले से लौट रहे छोटे वाहनों की वजह से खैराती चौक जाम की भेंट चढ़ गया। इस कारण सब्जीमंडी, छह सड़का, घंटाघर आदि इलाकों में भी भीड़ के कारण वाहन दिन में कई बार फंसे। चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी व होमगार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रहे।