Budaun News: वाहनों का दबाव बढ़ने पर क्रॉसिंग बंद होने से लगा जाम
बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कादरचौक रोड पर सोमवार को जगह-जगह वाहनों का जाम लग गया। ककोड़ा मेला और शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ककोड़ा मेले में पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वैसे तो श्रद्धालुओं ने रविवार रात ही ककोड़ा मेले में पहुंचना शुरू कर दिया था लेकिन सुबह तीन बजे से वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। शेखूपुर रेलवे क्राॅसिंग बंद हुआ तो हालात बेकाबू हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जब रेलवे फाटक खुला तो जाम खुलवाना मुश्किल हो गया। इसकी सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस बल लगाकर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम खुलवाया।



