बदायूं

Budaun News: कार्य में लापरवाही बरतने पर विद्युत निगम का जेई निलंबित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 25 Nov 2023 01:56 AM IST

बदायूं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने बिसौली के ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के जेई को निलंबित कर दिया है। दो जेई और तीन एसडीओ को नोटिस भी भेजा गया है।

अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। निगम के सभी कर्मचारी अधिकारी योजनाओं को लागू कराने में प्रयासरत हैं, लेकिन लेकिन कुछ अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। उनके कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान बिसौली ग्रामीण विद्युत केंद्र पर तैनात जेई इंतजार अहमद की घोर लापरवाही सामने आई। वह योजनाओं में हिस्सा नहीं ले रहे थे, जिससे उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जरीफनगर और दातागंज के जेई, इस्लामनगर, दातागंज, बिसौली के एसडीओ को नोटिस भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button