बदायूं

Budaun News: रुदायन में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of a young man found lying on the roadside in Rudayan, accused of murder

रुदायन कस्बे में सड़क किनारे मिले युवक के शव को देखते सीओ। संवाद शव मिलने की खबर के साथ लगाना ह

रुदायन। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन कस्बे में 33 वर्षीय रनवीर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवार वालों का कहना है कि युवक बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साढू के घर गया था। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी रनवीर खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके पिता सन्नू का कहना है कि रनवीर बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौली अपने साढ़ू के घर गया था। उसकी पत्नी और बच्चा साढ़ू के घर पर है। शुक्रवार सुबह रनवीर का शव रुदायन कस्बे के वार्ड नंबर छह में बाइपास तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। उसका सिर नाली में डूबा हुआ था।

सुबह लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने शव पड़ा देखा। इस पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पुलिस लेकर पहुंच गए। सूचना पर युवक के पिता और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पिता का कहना है कि युवक अपने साढ़ू के यहां था। वह रुदायन कस्बे में कैसे आया, यह सवाल है। शायद उसकी हत्या की गई है।

हालांकि युवक के शरीर पर कोई चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। थाना पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button