बदायूं

Budaun News: खेड़ा नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज को डग्गामारी कराना पड़ा भारी, हटाए गए

Connect News 24

– कानून-व्यवस्था और बेहतर करने के लिए एसएसपी ने कई और के भी कार्यक्षेत्र बदले

– पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुरेंद्र मलिक होंगे अब खेड़ा नवादा चौकी के इंचार्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सिविल लाइंस थाने की खेड़ा नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज को डग्गामारी कराना भारी पड़ गया। डग्गामार बसों के संचालन को लेकर दो गुटों के आमने-सामने आने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उनको चौकी से हटाते हुए दातागंज कोतवाली भेजा है। इसके अलावा कई एसआई और हेड कांस्टेबल भी इधर से उधर किए हैं।

शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सब इंस्पेक्टर समेत कई हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। एसएसपी ने खेड़ा नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित शर्मा को हटाते हुए उनका तबादला दातागंज किया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुरेंद्र मलिक को खेड़ा नवादा पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया है।

उसहैत थाने में तैनात मुकेश बाबू को न्यायालय सुरक्षा में भेजा है। उझानी कोतवाली में तैनात विजय कुमार को चौकी प्रभारी कछला नाका बनाया गया है। सदर कोतवाली की सोथा पुलिस चौकी पर तैनात चरण सिंह राणा को दहगवां पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी संजीव कुमार को बगरैन चौकी प्रभारी बनाया गया है। सदर कोतवाली में तैनात यशपाल सिंह को सोथा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसआई अमरपाल सिंह को अलापुर थाने भेजा गया है। इसके अलावा 14 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों का भी तबादला किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button