Budaun News: किंग्स इलेवन ने सिरतौल को सात विकेट से हराया

राहुल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को किंग्स इलेवन सिरतौल और सिरतौल वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें किंग्स इलेवन ने सिरतौल वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया।
सिरतौल वॉरियर्स की टीम के कप्तान पुनीत उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित दस ओवर में तीन विकेट खोकर 119 रन बनाए। इसमें रामकिशन ने 44, प्रशांत ने 12, हिमांशु ने 20 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए तिलक शर्मा, विशाल, सूर्यांश, राहुल ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 120 रन का लक्ष्य लेकर उतरी किंग्स इलेवन सिरतौल की टीम ने नौ ओवर तीन गेंद पर तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।
सलामी बल्लेबाज राहुल मिश्रा ने 32 गेंद में 67 रन नाबाद और सूर्यांश ने 37 और टिंकल ने 14 रन बनाए। वॉरियर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हिमांशु, ऋतिक और पुनीत को एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार किंग्स इलेवन टीम को सात विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राहुल मिश्रा ने 67 रन और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कुंवरपाल सिंह, जयनारायण, रामजीमल सागर, उमेश उपाध्याय, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।