Pilibhit News: मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज की रिपोर्ट
पूरनपुर। गांव धर्मापुर में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के अभिषेक यादव उर्फ गांधी की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले संदीप की ओर से अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
बुधवार को गांव धर्मापुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर तमंचा से फायरिंग करने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को तमंचा, कारतूस सौंपा गया था। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने संदीप कुमार की ओर से अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दूसरे पक्ष के अभिषेक यादव की ओर से संतोष गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, गोलू गुप्ता, राजन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कहां गया सौंपा गया तमंचा व कारतूस
मारपीट के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस को तमंचा और कारतूस सौंपा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस का तर्क था कि तमंचा तो एक पक्ष के लोगों ने अपने पास से दिया है। लेकिन तमंचा किसका था, यह पता नहीं लगा पाई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तमंचा टूटा और खराब था। चलने वाला नहीं है।