बदायूं

Budaun News: किंग्स इलेवन की टीम में छह विकेट से विजयी

Connect News 24

Kings XI team won by six wickets

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच में शॉट मारता ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर जूनियर जीएस हीरो कप प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें किंग्स इलेवन ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

किंग्स इलेवन के कप्तान नितिन ने टॉस जीत का पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। सुपर किंग्स की पूरी टीम 19 ओवर में 115 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक 24 रन अंशु यादव ने बनाए। वहीं अक्षत दुआ ने 10 और कप्तान अनमोल ने 11 रन बनाए।

वही किंग्स इलेवन के गेंदबाज विजय संत ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शिवम मौर्य ने दो और कृष्णा गुप्ता, बंसल, आदित्य और दृश्य शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने जीत का लक्ष्य 16 ओवर में ही चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दक्ष मिश्रा ने 28 और आदित्य वर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button