बदायूं

Budaun News: दिव्यांग खिलाड़ियों को बांटे ट्रैकसूट

Connect News 24

Tracksuits distributed to disabled players

उझानी में ​​दिव्यांग ​खिलाड़ियों को ट्रैकशूट बांटते आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप। स्रोत आयोजक

उझानी। लिसनिंग मैक्स-21 के तत्वावधान में चल रहे चार दिनी वीर बालक और बालिका प्रतिभा कार्यक्रम के तहत सोमवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रैकसूट बांटे। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद नगर पालिका अशर्फी देवी कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने शबद कीर्तन भी किया।

आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अनुराग सिंह, मोहम्मद कामरान, साहिल, खुशबू, कृष्णा, हिमांशु और आरजू समेत 150 दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रैकसूट बांटे। वीर बालिका सम्मान के तहत धानी त्यागी, ईशु और राधा यादव को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा ताइक्वांडो, खो-खो के अलावा एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ताइक्वांडो का हुनर भी दिखाया। समापन पर हुए लंगर में लोगों ने प्रसाद पाया। इस मौके पर मैक्स के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि यदुनेश यादव, रोहित भदवार, ज्योति मेंदीरत्ता, पुलकित भाटिया, हरीश त्यागी, क्षमा, गुरुदीप सिंह, विक्रांत मेंदीरत्ता, करन थरेजा, मनोज गोयल, सुजाता माथुर और ओमकार सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button