Budaun News: भारत को जानो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बदायूं। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मदर्स पब्लिक स्कूल में समाज में संस्कार, सेवा भाव, समर्पण, सहयोग आदि जागृत करने के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई।
कक्षा छह से आठ जूनियर वर्ग और कक्षा नौ से 12 सीनियर वर्ग में परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 70 परीक्षार्थी शामिल हुए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा आयोजित होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर समिति सचिव अजय कुमार सक्सेना, कार्यक्रम आयोजक वीरेश कुमार वार्ष्णेय, मनीष सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राम अवतार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद