बदायूं

Budaun News: मुकदमे की रंजिश में दंपती को घेरकर पीटा, चार नामजद

Connect News 24

बरसुआ निवासी दंपती के साथ डेढ़ महीने पहले हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। आपसी रंजिश के मामले में कोर्ट में गवाही देकर लौटते समय रास्ते में दंपती की घेरकर पिटाई के करीब डेढ़ महीना पुराने मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी मुन्नी देवी पत्नी ओमपाल की गांव के ही रामऔतार से मुकदमेबाजी चल रही है। 15 जुलाई को वह पति के साथ कोर्ट में गवाही देने गईं। लौटते समय गांव के पास ही रामऔतार समेत चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। रास्ते में दंपती की पिटाई के बाद आरोपियों ने मुन्नी के घर में तोड़फोड़ भी की।

उस वक्त मुन्नी ने पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन अब कोतवाली जाकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने रामऔतार, बंटी, सुखवीर और लटूरी के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार किए जाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पिंटू ने फिर बदली तहरीर, मारपीट में सिर्फ मोबाइल

उझानी। बुधवार रात बहादुगंज मोहल्ले में अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी निवासी पिंटू और उसकी बहन गौतमवुद्धनगर जिले में बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव छपरौला निवासी रिंकी पत्नी संजीव कुमार की सरेराह पिटाई और लूट के आरोप में तहरीर से नया मोड़ आ गया। उनकी तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक- मामूली बात पर आरोपियों ने भाई-बहन की पिटाई की। माारपीट के दौरान पिंटू का मोबाइल फोन गुम हो गया। तहरीर में लूट का जिक्र तक नहीं आया है। रात में पिंटू ने जेवरात और एक लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया था। पिंटू की एक बहन बहादुरगंज मोहल्ले में ब्याही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button