Pilibhit News: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाई के कलाई पर बांधी राखी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:43 AM IST

भाई के राखी बांधती बहन ।
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को बहनों ने शुभ मुहूर्त में सुबह सात बजे भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। हालांकि अधिकांश बहनें दिन भर राखी बांधने के लिए भाइयों के घर पहुंचती रहीं।
रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर लोग पसोपेश में थे। अधिकांश लोगों ने बृहस्पतिवार को ही रक्षाबंधन मनाया। सुबह सात बजे से पहले बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सजी रहीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में काफी चहल पहल दिखी। खास तौर पर मिठाई की दुकान में सबसे ज्यादा भीड़ दिखी।

भाई के राखी बांधती बहन ।

भाई के राखी बांधती बहन ।

भाई के राखी बांधती बहन ।

भाई के राखी बांधती बहन ।