बदायूं
Budaun News: श्रम विभाग की टीम ने दातागंज में 13 बाल श्रमिक मुक्त कराए
बदायूं। शुक्रवार को श्रम विभाग की टीम ने दातागंज में दुकानों, ढाबों पर छापेमारी कर 13 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सेवायोजकों को नोटिस जारी किए। श्रम अधिकारी सतेंद्र मिश्र ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराने का दोषी पाए जाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से 20 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या दो साल की सजा या दोनों से दंडित किया जा सकता है। शुक्रवार को दातागंज में विभिन्न स्थानों से 13 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इस मौके पर विचित्र कुमार सक्सेना, रूबेश यादव, मुकेश कुमार, एएचटीयू प्रभारी विनोद कुमार वर्धन, चाइल्ड लाइन से कमल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

