बदायूं

Budaun News: वकीलों ने निकाला जुलूस, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Connect News 24

Lawyers took out procession, gave memorandum to SDM

बिसौली में अटल चौक पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद

बिसौली। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हाइवे पर जुलूस निकाला और अटल चौक पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं के साथ हापुड़ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर करते हुए दोषियों को निलंबित करने की मांग की। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं अधिवक्ताओं पर लिखे झूठे मुकदमा को वापस लिये जाने को लेकर नगर के तहसील परिसर से अटल चौक तक जुलूस निकाला। एसडीम कल्पना जायसवाल के साथ कोतवाली पुलिस ने अटल चौक पर पहुचकर ज्ञापन लिया। इस मौके पर पंकज शर्मा, रविंद्र कुमार, रामवीर यादव, अब्दुल हसन राजेश भारद्वाज, मुकेश शर्मा, नरेश पाराशरी, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button