पीलीभीत

Pilibhit News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Connect News 24

Children took out awareness rally under cleanliness fortnight

गांव भगवंतपुर में जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे । स्रवाद

पूरनपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। उच्च प्राथमिक स्कूल भगवंतापुर से शुरू हुई जागरूकता रैली में बच्चे स्वच्छता को लेकर नारे लगा रहे थे। ग्राम प्रधान सतीश गिरि की अध्यक्षता में बाल सभा भी हुई। इसमें बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया गया।

रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, नूपुर पांडेय, रिंकी, मुकेश बाबू, शुभम शुक्ला, राजेश आदि शामिल रहे। गांव खाता, सुआबोझ, डूडा कॉलोनी नंबर आठ, कंपोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआबोझ सहित कई स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम हुए। इनमें राधाकृष्ण कुशवाहा, राजेश्वरी, पूनम यादव, विनीत कुमार, सर्वेश स्वर्णकार, अवधेश कुमार, कंचन देवी, कपिल पांडेय, उमाशंकर, अनिल प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button