Budaun News: खाटू श्याम के दर्शन के लिए पैदल रवाना

श्याम प्रेमी संजीव गुप्ता को खाटू के लिए रवाना करते बाबा के भक्त। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर से कन्नौज जिले के संजीव गुप्ता बाबा का निशान लेकर पैदल यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हुए। वह राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पैदल यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह उनकी पांचवीं पैदल यात्रा है। उन्होंने बेहटा गुंसाई के मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर के सेवादार नवीन गुप्ता ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बिल्सी नगर में प्रवेश करने पर श्याम भक्तों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनको नगर से विदा किया गया। इस मौके पर सौरभ वार्ष्णेय, कौशल देवल, अमित वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, अरविंद माहेश्वरी, उज्जवल, राघव गुप्ता, चिराग मस्ताना आदि मौजूद रहे। संवाद