पीलीभीत

Pilibhit Tiger: चार घंटे दहशत में रहे दो परिवार… थमी रहीं सांसें, सुखविंदर बोले- हम पर जो बीती बता नहीं सकते

Connect News 24

Pilibhit Tiger news Two families remained in shadow of terror for four hours

Pilibhit Tiger
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के कलीनगर में आधी रात को घर के आंगन में बाघिन की मौजूदगी देख किसान सुखविंदर और उनके पड़ोसी जसविंदर के माथे पर जाड़ों की सर्द रातों में पसीना आ गया। परिवार में दहशत फैल गई। बरामदे में सो रहे परिजन ने एकाएक भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। 

करीब चार घंटे बाद सुबह पांच बजे वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद परिजन ने राहत महसूस की। बाघिन के पकड़ने जाने के बाद ही परिजन ने खाना-पीना शुरू किया। किसान सुखविंदर सिंह ने बताया कि रात में पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। रात एक बजे जब बाघिन को आंगन में घूमते देखा तो सब घबरा गए। 

रात एक से सुबह पांच बजे तक उन पर जो बीती है, बता नहीं सकते। महिलाओं और बच्चों को कमरे में कैद कर खिड़की से बाघिन की गतिविधियों को देखना शुरू किया। सुबह पांच बजे तक घर में कोई नहीं पहुंचा था। सुबह पांच बजे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल लगना शुरू किया तब थोड़ी राहत मिली।

दो माह से छह गांवों में फैली हुई है दहशत, मार चुकी है कई पशु

पकड़ी गई बाघिन ने दो माह से छह गांवों में दहशत फैला रखी थी। सोमवार शाम जमुनिया गांव की सीमा में बाघिन की मौजूदगी देखी गई थी। वन विभाग के अफसरों का भी कहना है कि पकड़ी गई बाघिन ही पिछले दो माह से आबादी के आसपास वाले इलाके में घूम रही थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button