बदायूं

Budaun News: भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल-कानूनगो पर हमला, नक्शा फाड़ा

Connect News 24

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा इलाके में भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल और कानूनगो पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने नक्शा छीनकर फाड़ दिया। लेखपाल और कानूनगो को जान बचाकर भागना पड़ा। लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सदर तहसील में तैनात लेखपाल कमल सिंह के अनुसार वह 22 नवंबर को आरिफपुर नवादा इलाके में कानूनगो रवींद्र शर्मा के साथ भूमि की पैमाइश करने गए थे। आरिफपुर नवादा के सज्जाद हुसैन और साजिद हुसैन ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। भूमि की पैमाइश करने के दौरान सज्जाद बेटे ताहिर के साथ वहां आ गया। दोनों ने गालीगलौज करते हुए नक्शा छीनकर फाड़ दिया।

लेखपाल और कानूनगो ने विरोध किया तो दोनों हमलावर हो गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह लेखपाल और कानूनगो जान बचाकर वहां से भागे। बाद में उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर साजिद, सज्जाद और ताहिर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button