बदायूं

Budaun News: सुबह हुई हल्की बारिश, दिन भर छाए रहे बादल

Connect News 24

Light rain in the morning, cloudy throughout the day

सोमवार को आसमान में छाय रहे बादल। संवाद

सड़कों पर जलभराव और कीचड़, राहगीरों को आने-जाने में हुई दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। रविवार दोपहर बाद से रुक-रुककर हो रही बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। जिस कारण कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगाें को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार सुबह आठ बजे तक जिले में 63 मिमी बारिश हो चुकी थी।

मौसम का मिजाज जिले में तीन-चार दिनों से बदला हुआ चल रहा है। बादल छाए हुए हैं, साथ ही रोजाना बारिश भी हो रही है। ऐसे में रविवार रात से सोमवार सुबह तक भी रुक-रुककर बारिश होती रही। साथ ही हल्की हवा भी चली। जिससे मौसम में इतनी ठंडक हो गई कि लोगों को एसी, कूलर बंद करने पड़े।

लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा खराब हालात प्राइवेट बस स्टैंड के हैं। जहां पर सवारियों को कीचड़ में से होकर ही बस में चढ़ना और उतरना पड़ रहा है।

मौसम का दुकानदारी पर भी असर

रविवार की छुट्टी होने के बाद अक्सर सोमवार को बाजार में लाेगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सोमवार को हालात इसके उलट रहे। काफी कम संख्या में लोग घरों से निकले। जिससे बाजार सुनसान रहा और व्यापारी भी मायूस दिखाई दिए।

आने वाले दो दिनों छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, हालांकि मंगलवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button