बदायूं

Budaun News: सत्यनारायन की कथा सुनने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

Connect News 24

Hearing the story of Satyanarayan, all the troubles go away.

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में सत्यनारायन की कथा सुनाते आशीष वशिष्ठ। संवाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में बृहस्पतिवार को भगवान सत्यनारायन की कथा का आयोजन किया गया। यहां सर्वप्रथम हनुमान बाबा का भव्य शृंगार किया गया। दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा एवं भक्तों ने बालाजी महाराज को राजभोग, 56 भोग और चूरमे का भोग लगाया। इसके बाद पंडित आशीष वशिष्ठ ने कहा कि जो भी भक्त भगवान सत्यनारायन की कथा को ध्यान पूर्वक सुनता है। भगवान उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। साथ वह अपने भक्त का कल्याण करते है। इसलिए लोगों को सत्यनारायन की कथा को हमेशा ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए। कथा के समापन पर आरती की गई। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, श्रेया शर्मा, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकी नन्दन झा, मनोज कुमार, नितिन कुमार, राजेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button