Budaun News: तीन मस्जिदों के लाउडस्पीकर जब्त, मुअज्जिनों पर रिपोर्ट
उझानी। लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में अजान लगाने पर पुलिस ने तीन मस्जिदों के मुअज्जिन के खिलाफ कार्रवाई की है। तीनों मस्जिदों के लाउडस्पीकर भी जब्त कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ननाखेड़ा में कछला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने मस्जिद में चेकिंग की। आरोप है कि मस्जिद के मुअज्जिन शराफत तेज आवाज में अजान लगाते मिले। उन्होंने लाउडस्पीकर उतरवाकर उसे जब्त कर लिया। इसके अलावा मानकपुर में दो मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर से तेज आवाज में अजान दी जा रही थी। इन दोनों मस्जिदों के लाउडस्पीकर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धर्मस्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है, फिर भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मानकपुर के मुअज्जिन उस्मान और शवाब आलम के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सभी धर्मस्थलों की देखरेख करने वालों को भी नियमानुसार इबादत करने की हिदायत दी गई है। इससे पहले सीओ शक्ति सिंह और प्रभारी निरीक्षक सिंह ने भी चेकिंग की।