बदायूं

Budaun News: दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ा, चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

उघैती। थाना क्षेत्र के एक परिवार ने शादी से पहले दहेज न मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया। इस पर लड़की पक्ष ने युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्राम सैफपुर निवासी वीरेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी उघैती थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी मोनू शर्मा के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद मंगनी की रस्म पूरी की गई। आरोप है कि मंगनी के बाद वह शादी की तैयारियां कर रहे थे, तभी लड़का पक्ष ने शादी में दो लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की मांग रख दी। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी मोनू, उसके पिता शैलेश, मां पिंकी और बहन सोनम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button