Pilibhit News: धनाराघाट तट पर सफाई की मांग

पूरनपुर में एसडीएम कोे ज्ञापन देते मंहत व अन्य । संवाद
कल्पवास करने वाले महंतों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर कल्पवास करने वाले महंतों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में घाट पर सफाई के साथ कई मांगें भी रखीं गईं।
ज्ञापन में कहा गया कि शारदा नदी के धनाराघाट तट पर हर साल एक महीने का वे कल्पवास करते हैं। तट पर साफ-सफाई, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था न होने से दिक्कत आती है। बाघ का भय भी रहता है। ज्ञापन में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ बाघ आदि से सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में महंत मंगलदास, सियाराम स्वरूप, रामदास, महेश दास, कंधई, शिवराज दास, हरीओम दास, हरीप्रसाद दास आदि शामिल रहे।