Schools

ICSI CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से कर लें डाउनलोड

Connect News 24

ICSI CS Executive and Professional Admit Card 2023 Released: आईसीएसआई सीएस और प्रोफेशनल परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो आईसीएसआई की सीएस परीक्षा में बैठ रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – icsi.edu. ये एडमिट कार्ड सीएस एग्जीक्यूटिव (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के हैं. इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है. परीक्षा का आयोजन 21 से 30 दिसंबर 2023 के बीच किया जाएगा.

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icsi.edu पर.
  • यहां होमपेज पर वह लिंक तलाशें जिस पर लिखा हो – CS Executive, Professional December Exam Admit Card. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपना 17 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा.
  • इसे डालें और सबमिट कर दें.
  • इथना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • इस पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ लें क्योंकि इनकी जरूरत एग्जाम के समय पड़ेगी. आपको सभी इंस्ट्रक्शंस फॉलो करने होंगे.

स्टूडेंट्स इस बात का रखें ध्यान

सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान दें कि किसी को भी एडमिट कार्ड पोस्ट से नहीं भेजे जाएंगे. कैंडिडेट इन्हें समय रहते वेबसाइट से डाउनलोड कर लें ताकि लास्ट में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस पर अपने डिटेल जैसे फोटो, सिग्नेचर, एड्रेस, कोड, सिलेबस, मोड ऑफ एग्जाम वहैरह चेक कर लें. कोई समस्या हो तो तुरंत आईसीएसआई से संपर्क कर लें. इसके लिए ईमेल आईडी ये है – enroll@icsi.edu.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button