सीबीए चुनाव : अब 47 प्रत्याशी मैदान में
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी हुई। इस दौरान दो पर्चे वापस लिए गए। 22 पदों पर अब 47 प्रत्याशियों के लिए मतदान और मतगणना 22 दिसंबर को राजीव सभागार में होगी। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर अजय वर्मा, मुरारीलाल राजपूत, नारायण दत्त त्रिपाठी गुल्लू, राजीव कुमार गुप्ता, राममोहन मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दुर्गेश चंद्र मिश्र, रामेंद्र कुमार मिश्रा और शफीकुद्दीन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अंकित कनौजिया, आकिब जावेद खां और रमित कुमार त्रिवेदी के बीच चुनाव होगा। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अजय त्रिपाठी, कृपाशंकर वाजपेयी, कृष्णपाल सिंह, सुशील कुमार भारती और शिशुपाल सिंह के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। महासचिव के लिए अवधेश कुमार सिंह तोमर, उमेंद्र सिंह यादव एवं राजीव कुमार शर्मा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए आदर्श मिश्रा, ब्रजपाल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहम्मद सुहेल खां, पुष्पेंद्र शुक्ला, राहुल कुमार सक्सेना, विनय कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार दीक्षित के नाम वापस लेने के बाद मीता गुप्ता और संजीव कुमार शर्मा के बीच सीधा चुनाव होगा। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए विकास कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, रामानंद श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार पांडेय एवं सुनील शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में होगी। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए तौफीक मोहम्मद मंसूरी के नाम वापसी के बाद आशुतोष कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र, जगतपाल, कालीचरण गुप्ता, कुशाग्र चौहान, मोहम्मद सिराज, संजीव कुमार, शीतल शर्मा, शिवम मिश्रा, सिराज अहमद, सुरेश पाल, विजेंद्र कुमार एवं याहिया के बीच चुनाव होगा।