Pilibhit News: बरखेड़ा से दिल्ली तक बस का संचालन शुरू, मिली राहत
चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए चेयरमैन ने रोडवेज के आला अधिकारियों को पत्राचार किया था। जिसके बाद बरखेड़ा से दिल्ली तक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
बरखेड़ा क्षेत्र से काफी भारी संख्या में ग्रामीण दिल्ली रोजगार की आस में जाते है। ऐसे में उन्हें बीसलपुर या फिर पीलीभीत पहुंचकर परिवहन की सेवा मिलती थी। क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल ने सात दिसंबर को बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक से पत्राचार कर यहां से दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन कराने की मांग की थी।
क्षेत्रीय जनता और स्थानीय प्रतिनिधि की मांग को देखते हुए यहां से दिल्ली के लिए एक बस का संचालन मंगलवार को शुरू कर दिया गया। बस पीलीभीत से शाम छह बजे संचालित की जाएगी। इसके बाद सात बजे बरखेड़ा पहुंच जाएगी। जिसके बाद यहां से एक घंटा रुकने के बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।