बदायूं

Budaun News: माहेश्वरी समाज के वृद्धजनों, मेधावियों को किया सम्मानित

Connect News 24

Maheshwari Samaj's elders, meritorious people honored

माहेश्वरी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम लोगों को सम्मानित किया गया। संवाद

बदायूं। महेश नवमी महापर्व के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा नगला मंदिर के पास स्थित एक पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के वृद्धजनों, मेधावियों आदि को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

माहेश्वरी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र चाणक्य ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महेश की वंदना की। वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उसके बाद में महेश्वरी समाज के द्वारा समाज के वृद्धजनों आमोद चाणक्य, अशोक चाणक्य, सुशील माहेश्वरी, डॉ. कमला माहेश्वरी, जगदीश चंद्र माहेश्वरी, उर्मिला देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र /छात्राओं जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उनको प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थाना शेव्या चाणक्य, दूसरा स्थान मांडवी चांडक, तीसरा स्थान रक्षिता को मिला। उनको भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंत्री नितिन बाबू माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, संरक्षक डॉ. शुवेंद्र कुमार माहेश्वरी, राधारमण माहेश्वरी, आमोद चाणक्य, मुकेश माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सचिन माहेश्वरी, राधे श्याम महेश्वरी, डॉ. पियूष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button