Budaun News: कई कंपनियां नहीं आईं, मनपसंद नौकरी नहीं मिली तो पीछे हटे युवा

रोजगार दफ्तर में साक्षात्कार देने पहुचे युवा। संवाद
मार्केटिंग में नौकरी के लिए दिए गए ऑफर लेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में ऑनलाइन/ ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में हुआ। इस रोजगार मेले में केवल तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। अधिकतर कंपनियां नहीं आईं। ऐेसे में कई युवाओं को मनपसंद नौकरी नहीं मिल सकी, जिस पर वे लौट गए।
बुधवार को रोजगार कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में अपेक्षाकृत कंपनियां नहीं आईं, जिसकी वजह से युवाओं को निराशा हाथ लगी। जो कंपनियां आईं थी, वह सिर्फ मार्केंटिंग में नौकरी दे रहीं थीं, जो युवाओं का रास नहीं आईं। ऐसे में काफी युवा आईं हुईं कंपनियों को बिना साक्षात्कार दिए ही लौट गए।
इस मौके पर कंपनियों ने 57 युवाओं को मार्केटिंग की नौकरी लिए ऑफर लेटर प्रदान किए। अधिकतर युवाओं का कहना था कि उन्होंने मार्केटिंग में नौकरी नहीं करनी है, चूंकि जब रोजगार कार्यालय तक आए हैं तो जो कंपनी आईं हैं, उनमें साक्षात्कार दे दिया, ताकि उन्हें साक्षात्कार के बारे में पता चल सके कि इस दौरान किसी तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।
–
अधिकतर कंपनियों ने दिया खराब मौसम का हवाला
रोजगार मेले में आने वाली कंपनियों ने खराब मौसम का हवाला देते हुए सुबह आने से इन्कार कर दिया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक उनका कहना था पूरा दिन खराब होगा और मौसम खराब होने की वजह से युवा भी कम आएंगे। ऐसे में अगली बार लगने वाले कैंप में आएंगे।
–
युवाओं ने कहा-मनपसंद नहीं थे नौकरी के ऑफर
-रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां एक निश्चित अवधि के अंदर कार्यालय में बैठकर काम करने के लिए नौकरी देती है। कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री समेत तमाम नौकरियां है। उम्मीद थी कोई न कोई कंपनी इस प्रकार की नौकरी निकालेगी, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं था। ऐसे में लौटना ही बेहतर समझा।
-कुसुम, रुदायन
–
– डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डिजिटल मार्केटिंग समेत अन्य नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के लिए आया था, लेकिन पता चला कि वह कंपनियां नहीं आयी हैं, तो मायूसी हाथ लगी। ऐसे में जो कंपनी आईं उनको साक्षात्कार देकर वापस चला गया।
-महेश कुमार, उझानी
–
पिछले दो दिनों से मौसम काफी खराब हो रहा है। ऐसे में कुछ कंपनियों ने सुबह आने से मना कर दिया। आने वाले दिनों में जब रोजगार मेला लगेगा, तब वे लोग प्रतिभाग करेंगे।
-सचिन सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी

रोजगार दफ्तर में साक्षात्कार देने पहुचे युवा। संवाद

रोजगार दफ्तर में साक्षात्कार देने पहुचे युवा। संवाद