बदायूं

Budaun News: बिल्सी शहर काजी बने मौलाना गुलामनबी मंजरी

Connect News 24

बिल्सी। नगर की जामा मस्जिद में उलमा समेत नगर के मुस्लिम समाज की सहमति से मौलाना गुलाम नबी मंजरी को शहर काजी बनाया गया। लोगों ने पगड़ी बांधकर उन्हें बधाई दी।

जामा मस्जिद के इमाम असरार उल हक ने बताया कि लंबे समय से शहर काजी का पद रिक्त चल रहा था। मुस्लिम समाज की तमाम ऐसी समस्याएं थी जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर समाज की सहमति पर खैरी स्थित मस्जिद के इमाम गुलामनबी मंजरी को बिल्सी शहर काजी बनाया गया है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद खालिद खान, बाकर अली, हसनैन अजहरी, ईदगाह इमाम उस्मान कादरी, मुवीन फरीदी, अब्दुल रऊफ, इस्तकार हुसैन, इकरार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button