Budaun News: एक्सपायर मसाले से बन रहा था एमडीएम, मुख्यमंत्री से शिकायत
म्याऊं। एमडीएम की जांच के दौरान कई कमियां सामने आईं थी, यह बात भी सामने आई थी कि एक्सपायर मसालों का प्रयोग हो रहा था। इस संबंध में ढुलमुल कार्रवाई होने पर अब ग्रामीणों ने शिकायत मुख्यमंत्री और शिक्षा महानिदेशक से की है।
प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पूर्ति निरीक्षक दातागंज साहब सिंह ने पांच जुलाई को प्राथमिक विद्यालय हंडौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हंडौरा और प्राथमिक विद्यालय म्याऊं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को कई कमियां मिलीं थी। जिसकी रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी।
इस दौरान एक्सपायर मसाले से एमडीएम बनाने के मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दोषी मानते हुए केवल वेतन रोकने की कार्रवाई की, और मामले को रफादफा करते हुए सभी को बचा लिया। इस मामले की ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री व शिक्षा महानिदेशक से शिकायत की है।


