बदायूं

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने गोद लिया संजरपुर गांव

Connect News 24

medical college students adopted sanjarpur village

मेडिकल कॉलेज द्वारा गोद लिया संजरपुर बलजीत गांव में ग्रामीणों को संम्बोधित करते प्राचार्य डा.एन

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के 100 छात्र-छात्राओं ने उझानी ब्लॉक के गांव संजरपुर बालजीत को गोद लिया है। संजरपुर बालजीत में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ पहुंचे छात्र-छात्राओं का गांव वालों ने स्वागत किया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गांवों को गोद लेने की योजना तैयार की थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की पहल पर छात्र-छात्राओं ने बुधवार को उझानी के संजरपुर बालजीत गांव को गोद लिया। वर्ष 2022 बैच के 100 छात्र-छात्राओं ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बीमारियों पर चर्चा की। इसके बाद छात्रों ने गांव के पांच-पांच परिवारों को गोद लिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button