बदायूं

Budaun News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Connect News 24

Mentally ill youth commits suicide by hanging himself

मृतक सोमेंद्र का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं

म्याऊ। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कनऊ खेड़ा में सोमवार रात 25 वर्षीय सोमेंद्र ने पीपल की डाल से फंदा बांधकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार रात वह अपनी चारपाई पलटकर घर से निकल गया था।

ग्राम कनऊ खेड़ा निवासी सोमेंद्र खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था, लेकिन कुछ साल से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह पूजा-पाठ में लगा रहता था। अजीब हरकतें करता था। दो भाइयों में छोटे सोमेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह मां वीरावती और 10 साल के भतीजे के साथ रहता था।

मां वीरावती का कहना है कि वह सोमेंद्र की मानसिक हालत देखकर रोजाना रात को घर के दरवाजे पर ताला लगा देती थीं। सोमवार रात वह ताला लगाना भूल गईं। रात करीब 12 बजे सोमेंद्र उठा। उसने अपनी चारपाई पलट दी और तेजी से बाहर निकल गया।

चारपाई पलटने की आवाज सुनकर वीरवती की आंख खुली तो वह सोमेंद्र को रोकने के लिए दौड़ीं लेकिन रात होने की वजह से पीछा नहीं कर सकीं। सुबह उसकी तलाश की तो गांव के बाहर पीपल से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरावती ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

तीन साल पहले बड़े भाई की हुई थी हत्या

सोमेंद्र का परिवार मूलरूप से रमनगला गांव का रहने वाला है। करीब तीन साल पहले लड़की भगाने के विवाद में सोमोंद्र के बड़े भाई आर्येंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमेंद्र के पिता नहीं है। भाई की हत्या के बाद सोमेंद्र अपनी मां वीरवती और आर्येंद्र के बेटे को लेकर कनऊ खेड़ा गांव आ गए थे। रमनगला का मकान बेचकर कनऊ खेड़ा में घर बनवा लिया था।

मृतक सोमेंद्र का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं

मृतक सोमेंद्र का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ लगाएं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button