Budaun News: रिजल्ट आने पर झूम उठे मेधावी बच्चे, मुंह मीठा कराया
उझानी। सीबीएसई का 10वीं और 12वीं रिजल्ट आने पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे खुशी से झूम उठे। स्कूल परिसर में ही रिजल्ट दिखाने की व्यवस्था की गई। मेधावी बच्चों को डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल ने मुंह मीठा कराया।
प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने बताया कि विज्ञान वर्ग में 12वीं में उरभि, हर्षित राठी, कुशाग्र गोयल, वाणिज्य वर्ग में पारस अग्रवाल, मानविकी वर्ग में प्रतीक, मान्या गुप्ता चमके हैं। 10वीं में देवांकित आर्य, दीक्षा अग्रवाल, इशिता राठी, कनिष्का कावरा, अनुष्का गुप्ता, सुहानी गोला, भुवनेश, अक्ष माहेश्वरी, दीक्षिता सिंघल, पर्व, देवांश आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मेधावियों का डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल ने मुंह मीठा कराया। इस मौके पर मीनाक्षी शर्मा, वाईके सिंह आदि भी मौजूद थे। संवाद
आरके स्कूल में पुरस्कृत होंगे मेधावी बच्चे
उझानी। आरके पब्लिक स्कूल में 12वीं के बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहा। छात्रा श्रद्धा ने हिंदी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह 10वीं में पंजीकृत सभी बच्चे उत्तीर्ण हो गए। विद्यालय में भी कुछ बच्चों ने आकर रिजल्ट देखा। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उनका उत्साह बढ़ाया। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल और अम्बरीश अग्रवाल ने बताया कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य गौरव तेवतिया, अरुण सक्सेना, मोहम्मद आमिर, अनिकेत मौर्य आदि मौजूद थे। संवाद
बाबा स्कूल में 12वीं में कृति और 10वीं में वंश-श्रव्या रहीं अव्वल
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल की मेधावी छात्रा कृति वार्ष्णेय ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। आयुषी माहेश्वरी 94.2 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, सोनम वार्ष्णेय ने 91.4 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, उमंग माहेश्वरी ने 90.8 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 10व़ीं में वंश माहेश्वरी एवं श्रव्या वार्ष्णेय ने 96.6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया है। मयंक गुप्ता ने 96.4 अंक प्राप्त कर दूसरा, श्रद्धा माहेश्वरी एवं धीरेश कश्यप ने 94.4 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद