पीलीभीत
Pilibhit News: साईं आश्रम में हुआ कार्यक्रम
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी रक्षाश्रम मेंं बृहस्पतिवार की शाम साईं यज्ञ, आरती और भजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम आश्रम के पुजारी अखिलेश मिश्रा की ओर से आयोजित हुआ। इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक सुभाष सक्सेना, पवन अग्रवाल, राजू सक्सेना, रेनू सक्सेना, रजनीश सक्सेना और मंगलेश लता समेत काफी साईं भक्त मौजूद थे। इस कार्यक्रम के सिलसिले में आश्रम में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद

