बदायूं

Budaun News: अल्पसंख्यक कांग्रेस चेयरमैन का किया गया स्वागत

Connect News 24

Minority Congress chairman was welcomed

नवनियुक्त अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन हाजी नुसरत अली का स्वागत करते जिलाध्यक्ष। संवाद

बदायूं। जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नवनियुक्त अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन हाजी नुसरत अली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हाईकमान ने ऐसे कर्मठ व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी है, जो कि हर विषम परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ खड़े रहते हैं। जो अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संघर्ष करने में सक्षम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हाजी नुसरत अली एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैैं। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जाबिर जैदी ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, सोमेंद्र यादव, वीरेश तोमर, इगलास हुसैन आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button