बदायूं

Budaun News: मुजरिया विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धावा, कर्मचारियों को बांधकर लूटपाट

Connect News 24

Miscreants attack on Mujariya power sub-station, robbing employees by tying them

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

– विद्युत उपकेंद्र में पीछे से फेंसिंग काटकर घुसे 10-12 बदमाश

– दो कर्मचारियों को दबोचा, बाद में रस्सी से हाथ-पैर बांधकर डाला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/मुजरिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार रात 10-12 बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया। सभी बदमाश पीछे से फेंसिंग काटकर विद्युत उपकेंद्र में घुसे। उन्होंने वहां तैनात संविदा लाइनमैन और एसएसओ को कंबल डालकर दबोच लिया। दोनों के रस्सी से हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद उपकेंद्र से कॉपर की छह एलपी बुशिंग और ट्रांसफॉर्मर का तेल लूटकर ले गए। बदमाश यहां से एक बाइक भी ले गए लेकिन उसे कुछ दूर लेजाकर छोड़ गए। सुबह कर्मचारियों की सूचना पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और थाना पुलिस पहुंची।

घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। उस वक्त एसएसओ इंग्लिश और संविदा लाइनमैन राकेश पाल विद्युत उपकेंद्र में पड़े तख्त पर लेटे हुए थे। उन्होंने उपकेंद्र का बल्व बंद कर लिया था। राकेश अपना मोबाइल भी चार्ज कर रहे थे। तभी अचानक 10-12 बदमाश पीछे से फेंसिंग काटकर उपकेंद्र में घुस आए और कंबल डालकर दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया।

फिर उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रस्सी से उनके हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। बताते हैं कि बदमाश लोहे के औजार अपने साथ लाए थे। उन्होंने उपकेंद्र में रखी मशीन को छेनी-हथौड़ी से काट दिया और कॉपर की करीब 25 किग्रा वजन की छह एलपी बुशिंग निकाल लीं। वहीं नजदीक में एक ट्रांसफॉर्मर रखा था। उसका सारा तेल भी निकाल लिया।

सुबह 4:30 बजे तक बदमाश उपकेंद्र में लूटपाट करते रहे। तब तक तीन-चार बदमाश दोनों कर्मचारियों के नजदीक तमंचा ताने खड़े रहे। उपकेंद्र में एक बाइक भी खड़ी थी। बदमाश जाते समय उसको भी अपने साथ ले गए लेकिन कुछ दूर आगे छोड़कर भाग गए। सुबह किसी तरह दोनों कर्मचारियों ने अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी।

मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पावर कॉरपोरेशन के जेई रनवीर सिंह भी आ गए। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

दहशत में बीते पांच घंटे

बुधवार रात जिस उपकेंद्र पर बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की। वह चौराहे पर ही स्थित है। वहीं नजदीक में कुछ दूरी पर थाना भी है। सभी बदमाश पांच घंटे तक लूटपाट करते रहे पर किसी को खबर तक नहीं हुई। कर्मचारी पांच घंटे तक दहशत में रहे। कर्मचारियों ने बताया कि सभी बदमाश अंगोछे से मुंह ढके हुए थे। इससे माना जा रहा है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले थे।

उपकेंद्र को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

– रनवीर सिंह, जेई विद्युत उपकेंद्र मुजरिया

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद

मुजरिया उपकेंद्र में इन्हीं कर्मचारियों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button