बदायूं

Budaun News: घर में घुसे बदमाशों ने किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

Connect News 24

Miscreants who entered the house shot the farmer, condition critical

जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव वारीखेड़ा में शुक्रवार रात घर में लूट करने घुसे बदमाशों ने किसान ध्यानपाल को गोली मार दी। परिजनों ने ध्यानपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव वारीखेड़ा निवासी किसान ध्यानपाल (45) शुक्रवार रात करीब एक बजे फसल की रखवाली कर घर लौटे तो बरामदे में तीन बदमाशों को खड़े देखा। उनके पास असलहे थे। परिवार वाले सो रहे थे। उन्हें बदमाशों के आने की जानकारी नहीं थी। ध्यानपाल ने बदमाशों को टोका तो उनमें से एक ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली सीने में लगी। गोली चलने की आवाज और ध्यानपाल की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले जाग गए। इस पर बदमाश खेतों से होकर भाग गए।

परिवार वालों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसान को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल किसान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। किसान के बेटे दीपक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button